
Ranchi: झारखंड के CM Hemant Soren ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।
आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री @RahulGandhi जी से मुलाकात हुई एवं राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। pic.twitter.com/IVvHOH48Ym
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 9, 2024
इस दौरान कल्पना सोरेन और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बैठक के दौरान, झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।
CM Hemant Soren News: खरगे के आवास पर हुई मुलाकात, सीट शेयरिंग पर चर्चा
यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें झामुमो और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत हुई है, और कोशिश होगी कि चुनाव से पहले इस पर सहमति बन जाए।
CM Hemant Soren News: हरियाणा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पर सहयोगियों का दबाव
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के अगले ही दिन हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की। कांग्रेस पर सहयोगियों का दबाव बढ़ गया है, खासकर ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों जैसे आप, टीएमसी और शिवसेना (उद्धव गुट) ने कांग्रेस की हार का कारण सहयोगियों की अनदेखी बताया था।
CM Hemant Soren News: 2019 के विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा
2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 41, कांग्रेस ने 31 और आरजेडी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। झामुमो ने 30, कांग्रेस ने 16 और आरजेडी ने 1 सीट जीती थी। हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस फिलहाल बैकफुट पर है, लेकिन आने वाले समय में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।