
रांची: CM Hemant Soren ने आज राजभवन में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को 15 नवंबर 2025 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।
राज्यपाल श्री @santoshgangwar से मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में राज्यपाल महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया। pic.twitter.com/DIJr2z3g3d
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 11, 2025
CM Hemant Soren News: MSME विधेयक की मंजूरी पर धन्यवाद
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को अपनी स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
CM Hemant Soren News: विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
दोनों के बीच इस भेंट वार्ता के दौरान राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी बात हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार और जनहित से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।



