TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

CM Hemant Soren ने रांची के दो दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया

पीएम ने मां दुर्गा से राज्य की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की

रांची: CM Hemant Soren ने आज शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर रांची के दो प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू स्थित पंडालों का अनावरण किया।

CM Hemant Soren ने राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रिमझिम बारिश के बीच भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। उन्होंने सभी झारखंड वासियों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button