
रांची: CM Hemant Soren ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रांची के बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली स्थित भव्य पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया।
श्रद्धा एवं आस्था के इस पूजोत्सव की परंपरा हर वर्ष और आगे बढ़े, माता रानी से यही प्रार्थना है: श्री @HemantSorenJMM
मुख्यमंत्री ने श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति, दीपाटोली एवं हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का अनावरण किया। pic.twitter.com/BwtFCqPluV— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 28, 2025
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के दरबार में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने समस्त राज्यवासियों के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हरमू और रातू रोड के पंडालों का अनावरण करने के बाद यह तीसरा उद्घाटन किया है, जो राज्य में दुर्गा पूजा के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।




