
रांची: CM Hemant Soren: झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर आज रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकता और उत्साह के नारों के बीच इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ झारखण्ड के एकता की…#BirsaMunda #DhartiAaba #DishomGuru #sibusoren#cmhemantsoren #jharkhandat25 #jharkhandsejohar #abuasarkar #InfiniteOpportunities #jharkhand #FoundationDay pic.twitter.com/sShlQ2nECb
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 11, 2025
इस कार्यक्रम के साथ ही झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोहों की श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत हो गई।
CM Hemant Soren ने संघर्षों को किया याद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन सभी को नमन किया जिनके संघर्ष और शहादत से राज्य की पहचान बनी है।
उन्होंने कहा, “झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। ‘रन फॉर झारखंड’ के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूत करना चाहते हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 15 नवंबर को मुख्य स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।
दौड़ में शामिल हुए गणमान्य लोग
इस दौड़ में सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी. सिंह, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव मनोज कुमार समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



