HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

ज्यूरिख पहुंचे CM Hemant Soren, भारतीय राजदूत ने किया स्वागत

ज्यूरिख/रांची: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के CM Hemant Soren स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। ज्यूरिख पहुंचने पर स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान राजदूत ने मुख्यमंत्री को फोरम के कार्यक्रमों और तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

25 साल बाद पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल

झारखंड के इतिहास में यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है, जो दावोस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा ले रहा है। यह मंच झारखंड को वैश्विक पटल पर अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

थीम: ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’

दावोस में झारखंड की भागीदारी का मूल मंत्र ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ (Development in harmony with nature) है। राज्य सरकार का यह विजन वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के उद्देश्यों—सतत विकास (Sustainable Development), विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन—से पूरी तरह मेल खाता है। मुख्यमंत्री वहां दुनिया को बताएंगे कि कैसे झारखंड खनिज संपदा का दोहन करते हुए भी पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता दे रहा है।

 

यह भी पढ़े: Abua Dishom Budget 2026-27, रजत जयंती वर्ष में जनता को मिलेगी सौगात, इंफ्रास्ट्रक्चर और गांव पर रहेगा जोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button