CM HEMANT SOREN से आज सेना लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी.कलिता ने मुलाकात की

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM HEMANT SOREN) से आज झारखंड मंत्रालय में सेना की पूर्वी कमान के कमांडर (General Office Commanding-in-Chief) लेफ्टिनेंट जनरलने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस भेंटवार्ता के क्रम में राज्य में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, नागरिक-सैन्य सहयोग सहित अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी.कलिता को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया। मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी.कलिता ने भी मुख्यमंत्री को ईस्टर्न कमांड का मोमेन्टो सप्रेम भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आर्मी के सीनियर ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र दीवान एवं मेजर जनरल राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CM HEMANT SOREN से आज भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी श्री अनमोलम, सुश्री भावना कुमारी एवं श्री आकाश शर्मा ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी श्री अनमोलम, सुश्री भावना कुमारी एवं श्री आकाश शर्मा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से इन सभी पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट थी। भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त ये तीनों पदाधिकारी मूलतः झारखंड के ही निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड से चुने गए ये सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी देश के साथ-साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि 11 मई 2022 से 13 मई 2022 तक इन सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों का झारखंड में Induction Training Programme आयोजित है। ये सभी अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े: IAS Pooja Singhal से हुई पूछताछ, पल्स हॉस्पिटल की जमीन की जांच रिपोर्ट हुई गायब

 

 

Exit mobile version