CM हेमंत सोरेन परिवार ने सर्वाधिक आदिवासियों को लूटा: Babulal Marandi

महागामा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया

Ranchi: संकल्प यात्रा के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने महागामा विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने रोज़गार नहीं तो भत्ता समेत अनेकों वादा करके सत्ता में आयी किंतु किए गये वादों को तो छोड़ दीजिये जो हक़ अधिकार था उसे भी छीन लिया है।

बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है: Babulal Marandi

राज्य में आतंक और भय का माहौल है। बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने कहा कि सरकार के नीतियों का विरोध करने पर सांसद निशिकांत दुबे पर सरकार के निर्देश पर दर्जन भर केस दर्ज है आम आदमी का क्या हाल होगा समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क़ानून राज स्थापित करने, भयमुक्त राज्य बनाने के लिए और इस भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प दिलाने आया हूँ।

इतना ही नहीं नाम बदल बदल कर आदिवासियों को लूटा है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन और परिवार ने सर्वाधिक आदिवासियों को लूटा है। इतना ही नहीं नाम बदल बदल कर आदिवासियों को लूटा है। पत्थर, कोयला, बालू की लूट मची है। प्रदेश में घुसपैठियों, दलालों और भर्ष्टाचारियों के निर्देश पर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जहां जहां सरकार रही है वहाँ विकास की चर्चा होती है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और राजद जैसी परिवारवाद कि पार्टियों के सरकार में लूट मची है।

Babulal Marandi ने कहा कि यह संकल्प यात्रा ऐसी भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार को बदलने का आह्वान है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

Exit mobile version