
Ranchi: CM Champai Soren ने आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करने पर जोर दिया।
जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र शुरू करें। जनजातीय भाषाओं को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार का लक्ष्य है। जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करें: श्री @ChampaiSoren
मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में वरीय अधिकारियों को दिया निर्देश। pic.twitter.com/v56FVVrRus
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 27, 2024
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड की समृद्ध स्थानीय जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को जनजातीय भाषा की शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए संताली, हो, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी सहित सभी जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करें।

विभाग प्राप्त आकलन के आधार पर सभी प्रक्रिया ससमय पूरा कर ले: CM
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रारंभिक कक्षाओं से ही जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू हो सके इस निमित्त सभी तैयारियां जल्द करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग प्राप्त आकलन के आधार पर सभी प्रक्रिया ससमय पूरा कर ले।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमा शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



