HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM हेमन्त सोरेन से दिव्यांग खिलाड़ियों ने की मुलाकात, उपलब्धियों से कराया अवगत

CM ने गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय थ्रो बॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों को दी बधाई

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड पारा ओलंपिक एसोसिएशन से जुड़े दिव्यांग खिलाड़ियों ने मुलाकात की।

खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय टीम को भारत को चैंपियन बनाया: CM Hemant Soren

एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को बताया कि यहां के कई दिव्यांग खिलाड़ी विभिन्न खेलों मे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस वर्ष 19- 20 फरवरी को नेपाल में आयोजित पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड के 8 खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय टीम को भारत को चैंपियन बनाया ।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर दिव्यांग खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश से आते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं होती है। अगर इन्हें सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तो वे आगे भी देश और झारखंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

खेल और खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर: CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने थ्रो बॉल टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि खेल और खिलाड़ियों के हित में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में झारखंड खेल की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करने में कामयाब होगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड पारा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा और पतरस लकड़ा के अलावा भारतीय थ्रो बॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, प्रतिमा तिर्की, असुंता टोप्पो, पवन लकड़ा, तारामणि लकड़ा, अनीता तिर्की, महिमा उरांव और चंदन लोहरा शामिल थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button