TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

सीएम हेमंत सोरेन से मिली “Murga Trophy” की टीम

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म “Murga Trophy” की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माण और राज्य में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

Murga Trophy: झारखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा

फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ झारखंड में फिल्म निर्माण की बढ़ती संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने राज्य की नई फिल्म नीति और यहां के प्राकृतिक लोकेशंस की सराहना करते हुए बताया कि कैसे झारखंड आने वाले समय में फिल्म शूटिंग के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है।

Murga Trophy: मुलाकात में प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर फिल्म जगत के कई दिग्गज उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • प्रोड्यूसर: सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद और विजया लक्ष्मी।

  • को-प्रोड्यूसर: जयराम महतो।

मुख्यमंत्री ने टीम को उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े: ऑस्कर की राह पर ईशान खट्टर की ‘Homebound’, करण जौहर ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button