Chandrayaan 3: अद्भुत! अविस्मरणीय!

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज भारत के मिशन Chandrayaan 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- अद्भुत!! अविस्मरणीय।

Chandrayaan 3: अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है

तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुँच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया।

अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार।

जय विज्ञान!
जय हिंद!

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

↑
Exit mobile version