
रांची: रांची स्थित सीएमपीडीआई रविन्द्र भवन में आज Jharkhand कोलयरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड श्रमिक संघ का केंद्रीय महाधिवेशन धूमधाम से संपन्न हुआ।
आज दिल्ली से रांची में आयोजित झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महाधिवेशन में ऑनलाइन रूप से शामिल हुआ और उपस्थित साथियों को संबोधित किया।
राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों, श्रमिकों और विस्थापितों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए हम निरंतर काम करते रहेंगे।
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/doXQnpGQ17— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 28, 2025
महाधिवेशन का संचालन अध्यक्ष मंडली द्वारा किया गया, जिसमें सर्वश्री शिबू सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, विनोद पांडे, विजय हांसदा, एवं फागू बेसरा शामिल थे। संचालन मंडली में संजीव बेदिया, जय नारायण महतो, शैलेन्द्र मैथी, तथा अखिलेश महतो उर्फ राजू की सक्रिय भूमिका रही।
महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया, जबकि विशिष्ट अतिथि मंत्री योगेन्द्र प्रसाद भौतिक रूप से उपस्थित रहे। इस महाधिवेशन में लगभग 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Jharkhand News: मुख्यमंत्री का संबोधन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में मजदूरों और विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संगठनों से आह्वान किया कि वे अपने संघर्ष को संविधानिक तरीके से संगठित और मजबूत करें।

Jharkhand News: महाधिवेशन में लिए गए प्रमुख निर्णय:
- निजीकरण का विरोध एवं चार श्रमिक कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए व्यापक विरोध की घोषणा।
- विस्थापित रैयतों को बाजार दर के चार गुना मुआवजा, तथा
- भूमि के बदले भूमि, पक्के मकान, और कोल इंडिया में शेयरधारी बनाए जाने की मांग।
- पुनर्वास नीति 2012 को संशोधित कर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार ढालने की मांग।
- वन पट्टा धारकों, बंदोबस्त गैरमौजूरवा, और खास जमीन के रैयतों को मुआवजा देने की माँग।
- 09 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में संगठन की सक्रिय भागीदारी की घोषणा।
Jharkhand News: केंद्रीय समिति का पुनर्गठन
महाधिवेशन में सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए केंद्रीय समिति का गठन किया गया। चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
Jharkhand कोलयरी मजदूर यूनियन:
- केंद्रीय अध्यक्ष: श्री शिबू सोरेन
- उपाध्यक्ष: श्री मथुरा प्रसाद महतो, श्री विनोद कुमार पांडेय
- महासचिव: श्री फागू बेसरा
- सचिव: श्री जय नारायण महतो
- कोषाध्यक्ष: श्री सोनाराम मांझी
Jharkhand श्रमिक संघ:
- केंद्रीय अध्यक्ष: श्री शिबू सोरेन
- महासचिव: श्री फागू बेसरा
- संयुक्त सचिव: श्री शैलेन्द्र मैथ्यू
- कोषाध्यक्ष: श्री संजीव बेदिया
इस महाधिवेशन ने स्पष्ट संकेत दिया कि झारखंड के मजदूर संगठन निजीकरण, विस्थापन और श्रमिक शोषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने को तैयार हैं। आगामी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में उनकी सक्रिय भागीदारी झारखंड की मजदूर राजनीति को नया आयाम दे सकती है।



