HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम है मन की बात: Deepak Prakash

सामाजिक आंदोलन का अस्त्र ,उत्प्रेरक है

Ranchi: भाजपा प्रदेश एवम सांसद Deepak Prakash ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम है।

श्री प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि देश के प्रभावशाली व्यक्त्तिव,विचार,संस्कृति,संस्कार, प्रगति को संवाद के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का अनूठा कार्यक्रम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 30अक्टूबर 2014को विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रारंभ किया। निर्विघ्न रूप से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आगे बढ़ता यह कार्यक्रम आगामी 30अप्रैल रविवार को अपना 100 वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। देश की जनता इसे महोत्सव के रूप में मनाएगी।

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड बनाएगा: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी वर्ग,समाज, जाति,समुदाय,संप्रदाय के लोग शामिल होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में अलग अलग स्थानों पर ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद केलिए निर्वाचित जन प्रतिनिधि,पूर्व प्रतिनिधि,पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निर्धारित स्थानों ,बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पूरे देश में 3.50 लाख बूथों पर 3.50 करोड़ लोग शामिल होंगे: Deepak Prakash

झारखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100स्थान के हिसाब से 81विधानसभा में 8100स्थानों के अतिरिक्त 900विशेष स्थान भी निर्धारित हैं । झारखंड में कुल 9000स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित है। जिसमे समाज के अलग अलग वर्ग समूह डॉक्टर्स,वकील,प्राध्यापक, सीए, सी एस,मजदूर,छात्र,सभी सुनेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button