देवघर से BJP की हुंकार: नड्डा ने किया कार्यालय का उद्घाटन, बाबूलाल बोले- वसूली में लगी है हेमंत की पुलिस

देवघर | भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर दौरे के दौरान पार्टी के भव्य जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर गुमला जिला कार्यालय का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश भर के 24 सांगठनिक जिलों के हजारों कार्यकर्ता और पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए।

BJP News: बाबूलाल मरांडी का हमला: ‘राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त’

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार ने झारखंड की स्थिति भयावह बना दी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चोरी, डकैती, बलात्कार और फिरौती की घटनाएं आम हो गई हैं।” मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस सुरक्षा देने के बजाय सरकार के इशारे पर वसूली में लगी है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे हालात में चुप नहीं बैठ सकती।

BJP News: चंपई सोरेन बोले- खतरे में है झारखंड की डेमोग्राफी

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। चंपई सोरेन ने कहा, “भाजपा ही असली मायने में आदिवासी समाज का विकास करती है। अटल बिहारी वाजपेयी ने ही अलग झारखंड राज्य दिया, जनजाति मंत्रालय बनाया और संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया।”

BJP News: गुमला कार्यालय का भी हुआ उद्घाटन

देवघर से ही गुमला जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। गुमला में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव और पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत सहित गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य नेताओं के प्रमुख बोल:

मंच पर दिखा दिग्गजों का जमावड़ा

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, सांसद निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय समेत कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने किया।

यह भी पढ़े: ‘नाम बदलने से बढ़ता है अपनापन’: राजभवन को ‘लोक भवन’ करने पर बोले बाबूलाल मरांडी

Exit mobile version