“एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू करेगी BJP, 5 जून से 15 अगस्त तक चलेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Ranchi: पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा ने बड़ा जनसंपर्क अभियान छेड़ने की घोषणा की है। BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बुधवार को जानकारी दी कि पार्टी पर्यावरण दिवस (5 जून) से लेकर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत झारखंड के सभी 29,000 बूथों पर लाखों पेड़ लगाए जाएंगे।

BJP News: धरती मां को समर्पित अभियान

बालमुकुंद सहाय ने कहा, “जैसे जन्मदात्री मां बच्चे को जन्म देकर उसका पालन-पोषण करती हैं, वैसे ही धरती मां भी संपूर्ण जीवन को पोषित करती हैं। हमें धरती को हरा-भरा बनाए रखना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे।”

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ाना है। भाजपा कार्यकर्ता इस मुहिम को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मां और प्रकृति के सम्मान में सामाजिक अभियान के रूप में लेंगे।

BJP News: राज्यभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

सहाय ने बताया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करेंगे।

BJP News: प्रमुख स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम:

विकसित भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक

सहाय ने कहा कि पर्यावरण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समाज की समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं।

भाजपा की यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि जनचेतना को जागृत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दो महीनों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान झारखंड को और अधिक हरा-भरा और जागरूक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

 

Exit mobile version