Dumri Bypoll प्रचार अभियान में भाजपा का आज कार्पेट बोंबिंग

Ranchi: Dumri Bypoll: प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मतदाताओं से किया सघन संपर्क।

एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर वोट देकर भारी मतों से जिताने की किया अपील। नेताओं से सैकड़ों गांव का किया दौरा। कई छोटी सभाओं को किया संबोधित। हेमंत सरकार की नाकामियों को किया उजागर।

Dumri Bypoll: झारखंड का तालिबानीकरण कर रही हेमंत सरकार…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज नवाडीह प्रखंड के नवाडीह, बिरनी काली मंडप,चिरुडीह मोड़, भेड़रा सहित अनेक गांव एवम बस्तियों में मतदाताओं से संपर्क कर एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को जिताने की अपील की।

आज प्रचार अभियान में मतदाताओं को संबोधित करते हुए श्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेखौफ हैं। उन्हे कानून का भय नहीं,पुलिस प्रशासन का भय नहीं।क्योंकि हेमंत सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कल जमशेदपुर कोर्ट परिसर में कोर्ट के पदाधिकारी पर हुए आपराधिक हमला राज्य सरकार की विफलता है।

Dumri Bypoll

Dumri Bypoll: हत्या,लूट,बलात्कार,अपहरण जैसी घटनाएं राज्य में आम हो गई है

अपराधी अब कानून को हाथ में ले रहे। ऐसा लग रहा कि हेमंत सरकार ने अपराधियों को हिम्मत देकर झारखंड का तालिबानीकरण कर दिया है। पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है क्योंकि राज्य की पुलिस विधि व्यवस्था को ठीक करने में नही,अपराधियों को पकड़ने में नही बल्कि वसूली करने में अपनी ताकत का उपयोग कर रही है। हत्या,लूट,बलात्कार,अपहरण जैसी घटनाएं राज्य में आम हो गई है।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि प्रदेश में बिना पैसे का कोई काम नही होता है। जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र छोड़िए यहां तो मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए भी घुस देने पड़ते हैं।

Dumri Bypoll: मुख्यमंत्री लूटने और लुटवाने में शामिल हैं

उन्होंने कहा कि राज्य में खान,खनिज,पत्थर , बालू कोयला की लूट मची है। मुख्यमंत्री लूटने और लुटवाने में शामिल हैं। मुख्यमंत्री के परिवार ने औने पौने दाम पर आदिवासियों ,गरीबों की जमीन लूटी है। झारखंड का निर्माण भाजपा की देन है और जितने भी विकास कार्य सड़क,पुल पुलिया,हाईवे अस्पताल ,एयरपोर्ट दिख रहे वह भाजपा सरकार की देन है। मोदी सरकार पिछले 9वर्षों से गांव,गरीब,किसान मजदूर आदिवासी,दलित पिछड़े सभी की सेवा में लगी है।

Dumri Bypoll: हेमंत सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नहीं किए

अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही। हेमंत सरकार ने अपने एक भी वादे पूरे नहीं किए। केवल जनता को दिग्भ्रमित किया है।झारखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की भाजपा,आजसू गठबंधन,एन डी ए की सरकार जरूरी है। डुमरी से उसकी शुरुवात करें। हेमंत सरकार को सबक सिखाएं। उसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। आगामी 5सितंबर को एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर अपार मतों से जीत दिलाने की अपील की।

आज प्रचार अभियान में श्री मरांडी के साथ भाजपा विधायक एवम पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही,रोहित लाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Exit mobile version