Patna: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूर्या हांसदा के तथाकथित एनकाउंटर मामले में सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। पार्टी का मानना है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या हुई है।
षड्यंत्र के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है।
घुसपैठिए युवाओं की रोजी रोटी छीन रहे, घुसपैठिए हमारी बहन-बेटियों को निशाना बना रहे, देश ये सहन नहीं करेगा।
घुसपैठ, देश की एकता, अखंडता और संस्कृति के लिए खतरा है।#IndependenceDay2025 pic.twitter.com/YUMOPoWngU
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 15, 2025
गोड्डा जिला में सूर्या हांसदा के पुलिस इनकाउन्टर (हत्या) का सही वस्तुस्थिति पता करने हेतु यह टीम 17 अगस्त को उनके परिवार से मिलकर इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करेगी।।
गठित टीम में (1) पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा जी (2) पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी जी (3) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री भानू प्रताप शाही जी (4) पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन जी (5) पूर्व विधायक श्री अमित मंडल जी (6) पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह जी (7) श्रीमती अनिता सोरेन जी शामिल हैं।
यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब



