
Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Deepak Prakash ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता करते हुए हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदपुर की घटना में सत्ताधारी दल के इशारे पर प्रशासनिक पदाधिकारी समाज को बाँटने का कार्य कर रहे हैं।
हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में पागल हो चुकी है और जमशेदपुर हिंसा में एक तरफा कार्यवाई करते हुए बहुसंख्यक समुदाय को निशाना बनाकर जेल में बंद कर दिया गया और जब आज हमने केंद्रीय कारा जाकर उनसे मिलने का प्रयास किया तो प्रशासन ने सरकार के इशारे पर हम सभी को मिलने से भी रोक दिया. pic.twitter.com/EQC1GP3y9E
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) April 12, 2023
9 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीक़े से घटना को अंजाम दिया गया: Deepak Prakash
उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीक़े से घटना को अंजाम दिया गया। पूरे प्रदेश में योजना बनाकर बहुसंख्यक समाज के मंदिरों पर आक्रमण किया जा रहा है। पलामू, लोहरदग्गा, राँची जैसे स्थानों पर साजिश रची गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मध्यम से पीएफ़आई की शाखा के लोग मंदिरों पर हमला कर रहे हैं। इससे पूरे झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है। घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी बेटियों के साथ शादी कर उनकी जानीने लूटी जा रही है, आर्थिक संसाधन लूटा जा रहा है। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उपद्रवियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पोलिटिकल बेस्ड एफ़आईआर किया गया है: Deepak Praksah
श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेसलेस एफ़आईआर किया गया है। पोलिटिकल बेस्ड एफ़आईआर किया गया है। उन्होंने कहा कि अफ़सरशाही की प्रकाष्ठा है कि जेल में बंद भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया गया। इस क्रम में सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरन् महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, ज़िलाध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थें।
जबकि झारखंड में ख़ुफ़िया विभाग पूर्ण रूप से विफल है।
पुलिसिया लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश के सभी मंडलों में भाजपा ने मनाया काला दिवस: Deepak Prakash
श्री प्रकाश ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हेमंत सरकार पुलिसिया तंत्र के माध्यम से जनता की आवाज को रोकना चाहते हैं। सचिवालय घेराव के क्रम में जिस प्रकार से लाठी चार्ज किया गया उसके विरोध में प्रदेश के सभी मंडलों में काला दिवस व पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भाजपा के आंदोलन से डर कर सभी ज़िलों में आने वाले बसों को जाँच के नाम पर रोकने का कार्य किया। यह लोकतंत्र में काला दाग है।
प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरन् महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर ज़िलाध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थें।
यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे