भाजपानीत NDA सरकार ने आदिवासी समाज का बढ़ाया सम्मान: Babulal Marandi

हेमंत सरकार परिवार और पैसे की चिंता करती है

Ranchi: संकल्प यात्रा के पहले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi की दूसरी सभा बोरियो में संपन्न हुई। जिसमे हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।

रास्ते में Babulal Marandi का भव्य स्वागत हुआ

सभा के पहले पंचकथिया में श्री मरांडी ने सिदो कान्हो की स्मृति स्थल को नमन किया। रास्ते में श्री मरांडी का भव्य स्वागत हुआ। बोरियो की संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासी समाज को सम्मान दिया जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी साथी दलों ने आदिवासी समाज को केवल लूटा।

अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने अलग राज्य का सपना साकार किया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपानीत एन डी ए सरकार ने अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने अलग राज्य का सपना साकार किया।
श्री मरांडी ने कहा कि अटल जी ने आदिवासी मंत्रालय बनाकर आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में अटल सरकार ने शामिल कराया और आज नरेंद्र मोदी सरकार में पहली बार जनजाति समाज के आठ मंत्री शामिल हैं। देश में संथाल समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों के सम्मान में चार चांद लगाए।

राज्य में जब उनकी सरकार थी तो नदी नालों पर पुल पुलियों का निर्माण हुआ: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास केलिए समर्पित है जबकि झामुमो की सरकार भ्रष्टाचार को समर्पित है। कहा कि जब जब भाजपा सरकार बनी विकास कार्य तेज हुए। अटल जी की सरकार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव शहर की दूरी घटी। और राज्य में जब उनकी सरकार थी तो नदी नालों पर पुल पुलियों का निर्माण हुआ। आज साहेबगंज में बन रहा गंगा पुल मोदी सरकार की देन है।

Babulal Marandi ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के खान खनिज पत्थर बालू को लुटा एवम लुटवाया है। सोरेन परिवार ने जमीन लूटने केलिए सारी हदों को पार कर दिया। नाम बदल बदल कर जमीनों को लुटा है ।परिवार के नाम पर सैकड़ों अवैध संपत्ति अर्जित की है।

राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है: Babulal Marandi

बेटी बहन की इज्जत असुरक्षित है। राज्य की पुलिस जनता की सुरक्षा में नही वसूली में लगी है। राज्य सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। राज्य सरकार के संरक्षण में तुष्टिकरण चरम पर है।घुसपैठियों को सुनियोजित तरीके से बसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे संकल्प यात्रा के माध्यम से जनता को राज्य सरकार के खिलाफ जगाने आए हैं । आपको इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए संकल्प दिलाने आए हैं। उन्होंने जनता से 2024में तीसरी बार मोदी सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

Exit mobile version