HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP News: जीवन पर्यंत कमल की तरह निर्लिप्त रहे श्रद्धेय हृदय नाथ जी: बाबूलाल मरांडी

कहने में नही कर के दिखाने में विश्वास करते थे स्व हृदय जी...कर्मवीर सिंह

Ranchi: BJP News: प्रदेश कार्यालय में आज झारखंड भाजपा के प्रथम संगठन महामंत्री स्व हृदय नाथ सिंह जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,राकेश प्रसाद,हेमंत दास,सूरज चौरसिया,प्रदीप सिन्हा,अविनेश कुमार सिंह,सरोज सिंह,मनोज सिंह,

योगेंद्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाईक,तारिक इमरान, कमाल खान,समर सिंह, ऊषा पांडेय,शोभा यादव,विनय जायसवाल,आरती कुजूर,पवन साहू,अरुण झा,राजीव रंजन मिश्र,बबन गुप्ता,गुरविंदर सेठी,चंद्रप्रकाश,लक्ष्मी कुमारी,हेमंत गुप्ता,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित,सीमा सिंह,मंजुलता दुबे,नीरज सिंह,लवली गुप्ता,प्रियंका रंजन, सोनी हेंब्रम,सहित अन्य उपस्थित थे।

bjp

BJP News: जीवन पर्यंत श्रद्धेय हृदय जी ने कमल की तरह निर्लिप्त भाव से जीवन की आहुति दी

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जीवन पर्यंत श्रद्धेय हृदय जी ने कमल की तरह निर्लिप्त भाव से जीवन की आहुति दी। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्तित्व बिरले ही होते हैं। कहा कि झारखंड के प्रथम संगठन महामंत्री के रूप में उनका मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राजनीतिक दायित्व निभाते हुए भी स्व हृदय जी पक्के स्वयंसेवक रहे। संघ की शाखा से उनका जुड़ाव जीवन के अंतिम क्षण तक रहा।

BJP News: हृदय जी विशाल हृदय के व्यक्ति थे

उन्होंने कहा कि वे कहने से ज्यादा करने में विश्वास करते थे। उन्होंने कुशल संगठन कर्ता के रूप में असंख्य कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हृदय जी विशाल हृदय के व्यक्ति थे। उन्होंने संगठन कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के सुख दुःख की चिंता की। उनका कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पारिवारिक होता था।

bjp

कहा कि वे बाहर से भले कठोर दिखते थे लेकिन भीतर से उतने ही सरल और संवेदनशील थे। सांसद समीर उरांव ने कहा कि वे संगठन के शिल्पकार थे। सामान्य कार्यकर्ताओं को भी दायित्व देकर तरास देते थे।

श्रद्धांजलि सभा को वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद,समर सिंह,माया सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM हेमन्त सोरेन ने शिबू सोरेन को जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button