BJP News: राज घराने से होने उपरांत देशहित के लिए जनसेवा को चुना राजमाता विजया राजे सिंधिया जी ने – Aditya Sahu

राजमाता विजया राजे सिंधिया जी के जीवन काल के संघर्ष से हमारे अंदर ऊर्जा उत्पन होता है - आरती कुजूर

Ranchi: BJP महिला मोर्चा द्वारा दिनांक 12/10/23 को राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं महिला संगोष्ठी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के अध्यक्षता में आयोजन किया गया।सभा का संचालन उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने किया, एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यसमिति सदस्य जूही सिन्हा ने किया।

BJP News: महिला मोर्चा की बहनों को प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जिस प्रकार राजमाता विजया राजे सिंधिया जी एक राज घराने के होने के बावजूद देश की सेवा के लिए जनसेवा को चुन कर अनेकों कार्य किए है, और इतिहास उनके कार्य के कई उल्लेख है,उससे महिला मोर्चा की बहनों को प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।

BJP News: मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे अनेक कल्याणकारी कार्य प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं केलिए किए हैं

कहा कि आज देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की महिला सशक्तिकरण के अनेकों योजनाएं चलाई है जिसे पूरी तरह धरातल में लाने का दायित्व महिला कार्यकर्ताओं का भी है। आज चाहे गांव में इज्जत घर का निर्माण हो यह फिर उज्जवला गैस योजना से गैस सिलेंडर चूल्हा मिलना,तीन तलाक की समाप्ति,प्रधानमंत्री आवास योजना के महिलाओं को मालकिन बनाना ।गर्भवती महिलाओं केलिए पैसा देना। मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे अनेक कल्याणकारी कार्य प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं केलिए किए हैं।

आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। अब लोकसभा विधानसभा चुनावों में 33%सीट आरक्षित कर महिला सशक्तिकरण केलिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है।

आज हम महिलाएं पूरी आत्मविश्वास से जनसेवा कर पाते है

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने श्रद्धासुमन देते हुए कहा, जिस प्रकार राजमाता विजया राजे सिंधिया जी कार्य किया है,उनके जीवनी को जान कर सुन कर ऊर्जा आ जाती है,तब के समय में कार्य करना कितना कठिन था उसके बाद भी डट कर जनसेवा में लगी थी, उन्ही की देन है की आज हम महिलाएं पूरी आत्मविश्वास से जनसेवा कर पाते है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, गंगोत्री कुजूर आरती सिंह, डॉ सीमा सिंह,मंजूलता दुबे,रमा सिन्हा, बबिता सिंह,रेखा महतो, सुचिता सिंह, सोनी हेमरोम,नीलम चौधरी, रंजिता सिंह,राजश्री जी,छाया देवी, लक्ष्मी कुमारी,रागिनी सिन्हा,पूनम आनंद,बबिता झा अनिता गाड़ी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version