HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

BJP: सर्व स्पर्शी,सर्व व्यापी, सर्व समावेशी भाजपा का सांगठनिक स्वरूप है मोर्चा: Babulal Marandi

आज लेक गार्डेन बैंक्वेट हॉल अरगोड़ा,रांची में प्रदेश भाजपा के सभी 7मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई

Ranchi: Babulal Marandi: आज लेक गार्डेन बैंक्वेट हॉल अरगोड़ा,रांची में प्रदेश BJP के सभी 7मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा,सहित मोर्चा के अध्यक्ष गण,राष्टीय पदाधिकारी गण एवम प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

BJP किसी परिवार और समाज विशेष की पार्टी नहीं बल्कि जन जन की पार्टी है: Babulal Marandi

बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा आज अपने नीतियों कार्यक्रमों के बल पर जनता का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार और समाज विशेष की पार्टी नहीं बल्कि जन जन की पार्टी है। पार्टी की नीतियों ने इसे सर्व व्यापी सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी बनाया है।

bjp

BJP- मोर्चा पार्टी का प्रवेश द्वार है: अमर कुमार बाउरी

उन्होंने कहा कि पार्टी के सात मोर्चों युवा ,किसान,महिला, एसटी, एससी,ओबीसी और अल्पसंख्यक में इस व्यापक स्वरूप का दर्शन होता है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं से जन जन तक पहुंचने, सुख दुःख में शामिल होकर आवाज बनने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा पार्टी का प्रवेश द्वार है। संघर्ष का फ्रंट लाइन है। समाज के लोग विभिन्न मोर्चों के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवम कार्यक्रमों को लेकर जाते हैं।

bjp

BJP प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला

उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न मोर्चों के द्वारा आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि युवा मोर्चा द्वारा युवा अधिवेशन,नव मतदाता सम्मेलन,नमो वारियर्स,युवती अधिवेशन,तथा शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन करेगा।

bjp

महिला मोर्चा के द्वारा महाधिवेशन,स्वयं सहायता संपर्क अभियान,कमल शक्ति वारियर्स, एससी मोर्चा द्वारा दलित अधिवेशन,दलित युवा संवाद,बस्ती संपर्क संवाद, एसटी मोर्चा द्वारा जनजाति महाधिवेशन, जनजाति सम्मेलन,जनजाति चौपाल, ओबीसी मोर्चा द्वारा मोर्चा अधिवेशन,सामाजिक सम्मेलन,युवा संवाद,अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोर्चा अधिवेशन,स्नेह संवाद,नमो मित्र और किसान मोर्चा द्वारा महाधिवेशन,महासंपर्क अभियान,जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

BJP News: तीसरी बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में हम सब तन मन धन से जुट जाएं

एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव ने कहा कि सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेवारी है।समाज के विभिन्न वर्गों,समुदायों से मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीधा और लगातार संपर्क संवाद होता है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में हम सब तन मन धन से जुट जाएं। प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़ चढ़कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Farming News: विकसित गांव-विकसित भारत थीम पर झारखंड में किसान समागम 1 जनवरी को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button