CrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP: हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवम घोटालों की परत खुलेगी: दीपक प्रकाश

दूध का दूध और पानी का पानी होगा

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अमित अग्रवाल के मामले की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत किया है।

श्री प्रकाश ने कहा कि अमित अग्रवाल राज्य के कई बड़े लूट और भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड है। इतना ही नहीं अमित अग्रवाल राज्य में सत्ता के शीर्ष पर बैठे मुख्यमंत्री का खासम खास भी है।

Representational Image

BJP News: भ्रष्ट अधिकारियों ने राज्य के सत्ताधारियों के संरक्षण में लूट का तांडव मचाया है

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और उसे प्राप्त सरकारी संरक्षण को लगातार उजागर कर रही है। जिसप्राकर से सत्ता के दलालों,ब्यूरोक्रेसी के कतिपय भ्रष्ट अधिकारियों ने राज्य के सत्ताधारियों के संरक्षण में लूट का तांडव मचाया है उसका सफाया राज्य हित में आवश्यक है। ईडी की कारवाई से लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही। अब सीबीआई जांच के आदेश से जांच की प्रक्रिया तेज होगी।

BJP News: गिरफ्तार अमित अग्रवाल को बेल नही देकर सीबीआई जांच का आदेश करना न्यायालय का स्वागत योग्य

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के उजागर मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी होना राज्य हित में जरूरी है। गिरफ्तार अमित अग्रवाल को बेल नही देकर सीबीआई जांच का आदेश करना न्यायालय का स्वागत योग्य आदेश है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढे: 27% ओबीसी, 28% एसटी, 12% एससी आरक्षण झारखंड विधानसभा में पारित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button