जनता के सहयोग से आदिवासी मूलवासी विरोधी हेमंत सरकार को हटाने के लिए BJP संकल्पित: Amar Kumar Bauri

Ranchi: BJP प्रदेश कार्यालय में आज देर शाम प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भानु प्रताप शाही,अनंत ओझा,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह शामिल हुए।

बैठक को प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,सह चुनाव प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने संबोधित किया।

बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह आदिवासी मूलवासी विरोधी, युवा विरोधी,महिला विरोधी,किसान विरोधी सरकार साबित हुई है।

BJP News: आज युवा सड़कों पर अपने आक्रोश को व्यक्त करने केलिए तैयार है

आज कोर कमेटी की बैठक में आगामी 23अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले युवा आक्रोश रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों,25अगस्त को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की तैयारी पर भी चर्चा हुई।

BJP News: हेमंत सरकार अपने पहले दिन से जनता को दिग्भ्रमित कर रही

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने पहले दिन से जनता को दिग्भ्रमित कर रही। इन्हे जनता की सेवा से कुछ भी लेना देना नही। 2वर्षों तक खजाना खाली का बहाना ,फिर कोरोना का बहाना ,कभी कुर्सी से हटने का बहाना ,केवल बहाना में 5साल बिता दिया मुख्यमंत्री ने।

उन्होंने कहा कि एक तरफ युवा 5लाख नौकरी,बेरोजगारी भत्ता केलिए सड़कों पर आ रहा वही आज भी हेमंत सरकार जेपीएससी, जेएससीसी की परीक्षाओं को भ्रष्टाचार में झोंक रही।जेपीएससी की कापियां वैसे लोगों से जांचवां रही जो अधिकृत नही।इससे फिर एकबार भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है।

उन्होंने कहा कि 5वर्षों तक न नियोजन नीति बनाई न नौकरियां दी और न बेरोजगारी भत्ता।

गाय बथान में आज भी घुसपैठियों ने आदिवासी परिवार की जमीन कब्जे में रखी है

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री को चौहान हेंब्रम के घर जाने पर मुख्यमंत्री की नींद खुली।बावजूद इसके उन्होंने वही दिया विधवा को जो उनका सरकारी स्तर पर पहले से ही निर्धारित है। कहा कि गाय बथान में आज भी घुसपैठियों ने आदिवासी परिवार की जमीन कब्जे में रखी है। कोर्ट का आदेश भी वहां शून्य हो गया है।

उन्होंने कहा कि सीएम लगातार मुद्दों से भटकाने केलिए अनर्गल बयान बाजी करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि विधायकों को सब्जी वाला खरीद रहा था किसने आरोप लगाया था। किसने अपने सत्ता पक्ष के विधायकों को जेल में डलवाया था। और यदि वह विधायक भ्रष्ट है तो फिर मंत्री बनाकर सम्मानित क्यों किया?

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में आदिवासी मूलवासी की हत्या करवा रही।

उन्होंने पत्रकारों के पूछे जाने पर कहा कि राष्ट्रवाद और पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को स्वीकार कर पार्टी में आनेवाले केलिए भाजपा का दरवाजा खिड़की सदैव खुला है।

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

↑
Exit mobile version