
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 15नवंबर को होने वाले खूंटी दौरे की भाजपा पश्चिम सिंहभूम जिला द्वारा आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने आज पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के झारखंड आगमन के निमित्त होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित किया l pic.twitter.com/tqfMecCjtZ
— Office of Babulal Marandi (@babulalmarandi) November 11, 2023
संथाली जनजाति भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया: Babulal Marandi
श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा और पार्टी की सरकार जनजाति समाज के कल्याण केलिए समर्पित है। भाजपा ने बार बार आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है। झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15नवंबर को किया। अटल जी ने केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया। संथाली जनजाति भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया।
आज देश में पहली बार मोदी कैबिनेट में 8आदिवासी मंत्री शामिल हैं: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि आज पिछले 9वर्षों में मोदी सरकार ने जनजाति समाज का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए। आज देश में पहली बार मोदी कैबिनेट में 8आदिवासी मंत्री शामिल हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति को जनजाति समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी सुशोभित कर रही हैं।

एक दिन कई खुशियां झारखंड के नाम दर्ज है: Babulal Marandi
कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज ही नही देश के गौरव हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन 15नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जेल में अपनी शहादत दी उस जेल परिसर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक बना दिया। भगवान बिरसा की जयंती अब उत्सवों की माला बन गया। एक दिन कई खुशियां झारखंड के नाम दर्ज है।
सर्वांगीण विकास पर कोई ध्यान नही दिया: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि इस बार का जनजाति गौरव दिवस झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय होगा।जब पहली बार कोई प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में स्वयं उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे ,नमन करेंगे। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश में राज्य किया लेकिन जनजाति समाज कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक के नजरिए से आदिवासियों को देखती रही। उनके सर्वांगीण विकास पर कोई ध्यान नही दिया।
झारखंड की जनता प्रधानमंत्री जी को सुनने केलिए बेसब्री से इंतजार कर रही है: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने केलिए लगातार आदिवासी,दलित पिछड़े ,वंचित समाज के कल्याण केलिए कार्य कर रही है। झारखंड की जनता प्रधानमंत्री जी को सुनने केलिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। जनता एक साथ राज्य स्थापना दिवस,जनजाति गौरव दिवस,सोहराई सभी उत्सवों को मनाएगी। यह दिन खुशियों का खजाना लेकर आया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश पूरी,प्रवक्ता सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे।



