HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

त्रिपुरा में Congress पार्टी की बाइक रैली में डॉ अजय कुमार पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया है

Ranchi: आज जिस प्रकार से त्रिपुरा में मजलिसपुर में Congress पार्टी की बाइक रैली व त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी पुर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार जी पर त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी जानलेवा हमला किया है उसकी जितनी भर्त्सना की जाये वो कम है उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया स्वरूप कहीं उन्होंने कहा की राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए भाजपा के लोग किसी भी स्तर तक जा सकते हैं.

झारखंड Congress परिवार डॉक्टर अजय कुमार जी के साथ मजबूती से खड़ा है

भाजपा के लोगों का लोकतंत्र और लोकशाही पर भरोषा नहीं रहा सत्ता में बने रहने के लिये अगर राज्य सरकार के मंत्री के नेतृत्व में पर प्रतिपक्ष के राजनैतिक कार्यक्रम पर गुंडों से हमला करवाया जाए यह निंदनीय कृत्य है इस हमले में डॉ अजय कुमार जी गंभीर रूप से घायल हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं इस समय पुरा झारखंड कांग्रेस परिवार डॉक्टर अजय कुमार जी के साथ मजबूती से खड़ा है l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे राज्य सरकार के उक्त मंत्री को अविलंब बर्खास्त किया जाए .

Congress News: त्रिपुरा में मानो जंगलराज है जहाँ मंत्री सड़कों पर हमले करा रहे हैं

नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि त्रिपुरा में मानो जंगलराज है जहाँ मंत्री सड़कों पर हमले करा रहे हैं l उन्होंने कहा कि हम डॉ अजय कुमार जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं साथ ही साथ दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग करते हैं l

उक्त घटना की निंदा करनेवालों में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की गीता कोड़ा जलेश्वर महतो शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, रविंद्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा राजीव रंजन प्रसाद डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल मुंजनि, आभा सिन्हा , कुमार राजा ,डॉ राकेश किरण महतो शामिल हैं l

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button