हजारीबाग/रांची: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की कुव्यवस्था उजागर करने वाली महिला को मिल रही धमकियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
देखिए, किस तरह से स्वास्थ्य मंत्री जी लोगों से फोन करवाकर उनके स्वास्थ्य व्यवस्था को उजागर करने वाली महिला को धमकी दिलवाते हैं। pic.twitter.com/BBUfcQqtW4
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) December 26, 2025
BJP News: टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन और ‘गुंडागर्दी’
आदित्य साहू ने कहा कि हजारीबाग के केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र का वायरल वीडियो शर्मनाक है, जहाँ मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि सच दिखाने वाली साहसी महिला को सरकारी कर्मचारी द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है।
BJP News: ‘अधिकारी नहीं, गुंडे हैं ऐसे लोग’
सांसद ने तीखे शब्दों में कहा:
-
भ्रष्ट तंत्र: राज्य में कुछ पदाधिकारी और कर्मचारी सरकार के ‘टूल किट’ बन गए हैं और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सत्ता का धौंस दिखाते हैं।
-
सच की आवाज: झारखंड में हालात ऐसे हो गए हैं कि सच बोलने वालों को मुकदमों में फंसाने और धमकाने का काम किया जा रहा है। ये अधिकारी नहीं, बल्कि गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं।
BJP की चेतावनी: ‘खरोंच आई तो होगा आंदोलन’
सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए तीन मुख्य मांगें रखी हैं:
-
पीड़ित महिला को तत्काल सुरक्षा दी जाए।
-
धमकी देने वाले कर्मचारी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
-
केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उस महिला को कोई नुकसान पहुँचा, तो भाजपा पूरे झारखंड में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन छेड़ देगी।



