Ranchi: BJP की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री,महाजनसंपर्क अभियान की झारखंड प्रभारी राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय 13जून मंगलवार को सेवा विमान द्वारा अपराह्न 3बजे रांची आएंगी। यह जानकारी अभियान के प्रांत संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
#Ranchi : सांसद सरोज पांडेय एक दिवसीय दौरा कल
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगी सरोज पांडेय
हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित
बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान की झारखंड प्रभारी सरोज#Jharkhand #Bharat24Digital pic.twitter.com/qAQ4Sf5nK4— Bharat 24- BH/JH (@Bharat24BiharJh) June 12, 2023
उन्होंने बताया कि सुश्री सरोज पांडेय अपराह्न 4बजे वाईबीएन स्कूल धुर्वा में BJP हटिया विधानसभा द्वारा आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
बताया कि सुश्री पांडे शाम 5बजे BJP प्रदेश कार्यालय में महा जनसंपर्क अभियान की प्रदेश समिति की बैठक में भाग लेंगी।
सुश्री पांडे शाम 7बजे सेवा विमान द्वारा दिल्ली केलिए प्रस्थान करेंगी।



