HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

BJP के वरिष्ठ नेता पुत्कर हेंब्रम के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

Ranchi: भारतीय जानता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने चाईबासा के पूर्व विधायक एवं झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता पुत्कर हेंब्रम जी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहने की क्षमता दें।

उन्होंने कहा कि पुत्कर राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़कर किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनते रहें, वह स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी के रूप में भी अपने दायित्व को बखूबी निभाने का सार्थक प्रयास किया और संगठन में जुड़े सभी लोगों को साथ लेकर चलना सिखाया।

BJP News: राज्य व जनजातीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति: बाबूलाल मरांडी

भारतीय जानता पार्टी के नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। उनके निधन से राज्य व जनजातीय समाज को बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश के साथ साथ विशेषकर कोल्हान क्षेत्र में उनके राजनैतिक एवं सामाजिक योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। पुत्कर हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके थे। कोल्हान क्षेत्र को नयी दिशा व दशा दिया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

BJP News: भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करें

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ तिवारी ने पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम के निधन पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुःख की इस घड़ी में परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पुत्कर हेम्ब्रम जी का निधन अत्यंत ही पीड़ादायक है। श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।

शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, जेपी पटेल, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कार्यालय सह मंत्री सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रंजीत चन्द्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिस्फीका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी, भानु जालान, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर, किसलय तिवारी, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Shibu Soren ने 10 जून को बुलाई गठबंधन सहयोगियों की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button