BiharHeadlinesNationalStatesTrending

Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, 3 दिन में 7 मौतें, कई की गई आंखों की रोशनी

बेटी की शादी से पहले पिता की मौत: मोतिहारी शराब कांड ने उजाड़े 7 परिवार

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब ने एक बार फिर कई परिवारों को उजाड़ दिया। तीन दिनों के भीतर 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इनमें से 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

क्या है पूरा मामला: Bihar News

यह दर्दनाक घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव और तुरकौलिया थाना के परसोना गांव की है।
बताया जा रहा है कि गांव में अवैध रूप से तैयार की गई स्प्रिट मिलाकर शराब बेची जा रही थी, जिसे पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

  • 3 दिनों में 7 मौतें
  • 14 लोग बीमार, कई की हालत गंभीर
  • 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई

पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

बेटी की शादी से पहले ही टूट गया परिवार: Bihar News

मृतकों में शामिल परीक्षण मांझी की कहानी सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाली है।
उनकी बेटी की शादी 13 मई को तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन शादी से पहले ही पिता की मौत ने पूरे परिवार को संकट में डाल दिया। अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल है बेटी की शादी कैसे होगी?

“अब कभी शराब नहीं पिऊंगा”: Bihar News

अस्पताल में भर्ती एक युवक ने बताया कि उसने मजदूरी के बाद 30-30 रुपए के दो पाउच शराब पिए थे।
सुबह उठते ही सिर दर्द, धुंधला दिखना और हालत बिगड़ने लगी। उसके साथ शराब पीने वाले कई लोगों की मौत हो चुकी है। उसका कहना है “कान पकड़ता हूं, अब जिंदगी में कभी शराब नहीं पिऊंगा।”

कैसे बनती है जहरीली शराब

विशेषज्ञों के अनुसार, अवैध शराब में खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं:

  • यूरिया और ऑक्सीटोसिन मिलाने से बनता है मेथेनॉल
  • शरीर में जाकर बनता है फॉर्मिक एसिड (जहर)
  • सबसे पहले आंख और दिमाग पर असर
  • फिर धीरे-धीरे शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं

यही वजह है कि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई और कई की मौत हो गई।

शराबबंदी के बावजूद कैसे बिक रही शराब?

बिहार में साल 2016 से शराबबंदी लागू है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है।

  • गांवों में आसानी से मिल रही अवैध शराब
  • 50–100 रुपए में मिल रहा जहर
  • स्थानीय नेटवर्क के जरिए सप्लाई

इस घटना ने एक बार फिर कानून की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डॉक्टरों की अपील

डॉक्टरों ने साफ कहा है कि जिसने भी शराब पी है और तबीयत खराब लग रही है, वह बिना डर के तुरंत अस्पताल पहुंचेI 
देर होने पर जान बचाना मुश्किल हो सकता हैI

प्रशासन की कार्रवाई

  • SIT का गठन
  • कई आरोपियों की गिरफ्तारी
  • शराब तस्करी नेटवर्क की जांच
  • एक चौकीदार सस्पेंड

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है और शराबबंदी को फेल बताया है।

ये भी पढ़े: झारखंड में धूमधाम से मनेगा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: Aditya Sahu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button