BiharHeadlinesPoliticsStates

Bihar News: फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ पोस्टर से गरमाई राजनीति, निशांत कुमार को बताया अगला मुख्यमंत्री

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को “फ्यूचर CM ऑफ बिहार” बताया गया है।

पोस्टर में निशांत कुमार की तस्वीर के साथ लिखा गया है ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार, नीतीश सेवक मांगे निशांत’। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं छोड़ने की अपील भी की गई है।

नीतीश कुमार से पद न छोड़ने की अपील: Bihar News

पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ भावनात्मक संदेश लिखा गया है-“क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार।”
दरअसल, जब से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा सामने आई है, तब से जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई है और वे लगातार उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहे हैं।

निशांत कुमार को CM बनाने की मांग तेज: Bihar News

जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग लगातार उठ रही है। पार्टी में शामिल होने के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें “सीएम फेस” के रूप में पेश किया था। वहीं, नालंदा दौरे के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई थी।

मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने भी हाल ही में निशांत कुमार को “सीएम मटेरियल” बताया था। उन्होंने कहा कि निशांत में अपने पिता जैसे गुण हैं—वे पढ़े-लिखे हैं और उनका व्यवहार अच्छा है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अंतिम निर्णय अभी तय नहीं है।

CM फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार

बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम भी संभावित चेहरों में शामिल है। बावजूद इसके, एनडीए या जेडीयू की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की गई है।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

जेडीयू कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर भले ही कार्यकर्ताओं की पहल हो, लेकिन इसने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री पद को लेकर कौन सा चेहरा सामने आता है।

ये भी पढ़े: Ranchi में फिर जमेगा क्रिकेट का रंग: T20 और टेस्ट मैच की मिली जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button