
नई दिल्ली/पटना: Bihar News: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
Bihar News: किन-किन राज्यों से किसे मिला मौका?
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार:
-
बिहार: नितिन नवीन, शिवेश कुमार
-
असम: तेराश गोवाला, जेगेन मोहन
-
छत्तीसगढ़: लक्ष्मी वर्मा
-
हरियाणा: संजय भाटिया
-
पश्चिम बंगाल: राहुल सिन्हा
-
ओडिशा: मनमोहन सामल, सुजीत कुमार
कुल मिलाकर पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
Bihar News: इन राज्यों में होंगे चुनाव
निर्वाचन आयोग के अनुसार जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) शामिल हैं।
इन सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।
नितिन नवीन की प्रतिक्रिया
राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बीच नितिन नवीन ने होली के अवसर पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार में परिवार, कार्यकर्ताओं और जनता के साथ होली मनाने का अलग ही आनंद है।
उन्होंने कहा,
“होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देने वाला पर्व है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह प्रतीक है। बिहार विकास और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़े।”



