Bihar Crime: बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर मारी 7 गोली, लालू यादव की मौके पर मौत

Samastipur: समस्तीपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों (Bihar Crime) का तांडव देखने को मिला है.

Bihar Crime: अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई

कल्याणपुर में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की शाम एक युवक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया; जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. मृत युवक का नाम लालू यादव था जिसकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी. गोलीबारी और हत्या की यह वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बांकीपुर गांव की है.

बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर के दरवाजे पर चढ़कर लालूबाबू उर्फ लालू प्रसाद नाम के किसान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर तीन जिंदा कारतूस और कई खोखे बरामद किए.

Bihar Crime: कैसे हुआ घटना?

गोलीबारी की इस वारदात के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक लालू की चचेरी बहन की विदाई की तैयारी चल रही थी. सभी लोग उसी में लगे हुए थे और मृतक लालबाबू भी उसी जगह पर था, लेकिन कुछ देर के लिए वह बाइक से कहीं गया और फिर वापस लौट कर अपने रूम में पहुंचकर टेलीविजन देखने लगा. घर वापस आने के महज कुछ मिनट बाद ही बाइक सवार तीन लोग आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया और फिर दरवाजे पर ही ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी.

Bihar Crime: इलाके में लगातार अपराधियों के द्वारा अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है

अब पुलिस के लिए चुनौती है कि इस हत्या की वारदात के पीछे कौन है और किस उद्देश्य से इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है, इसका पता लगाना. दरअसल, जिस तरह से समस्तीपुर सदर अनुमंडल इलाके में लगातार अपराधियों के द्वारा अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इससे ऐसा लग रहा है कि अपराधियों पर से पुलिस डर पूरी तरह से खत्म हो गया है. जरूरत है पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले मे सख्त से सख्त करवाही करें।

 

 

 

यह भी पढ़े: केंद्र ने टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा

 

Exit mobile version