आरा: Bihar Crime: बिहार के भोजपुर जिले से एक अनोखे फर्जी अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें चारपहिया वाहन खरीदने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ खुद का अपहरण कर परिजनों से 60,000 रुपये फिरौती मांग ली।
पूरी योजना के तहत फर्जी वीडियो बनाया गया और फिर पुलिस की सतर्कता और मोबाइल ट्रैकिंग ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को पीरो के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
Bihar Crime: अपहरण का ड्रामा, फिरौती की डिमांड
यह मामला समस्तीपुर जिले के सिहुली गांव निवासी गोविंद कुमार से जुड़ा है। उसने अपने दोस्त रजनीश तिवारी (रोहतास निवासी) के साथ मिलकर एक फिल्मी साजिश रची। गोविंद ने जंगल में खुद को पेड़ से बंधवाया, कपड़े उतरवाए, और पिटाई का वीडियो शूट कर परिजनों को भेजा। इसके बाद रजनीश ने गोविंद के ही मोबाइल से फोन कर 60 हजार रुपये फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी भी दी।
Bihar Crime: पुलिस को शक, मोबाइल लोकेशन से मिली सुराग
गोविंद की पत्नी ने अपहरण की खबर मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग के ज़रिए जांच शुरू की और लोकेशन गड़हनी में पाया गया। इसके बाद गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीरो के पास से गोविंद और रजनीश को धर दबोचा।
Bihar Crime: पूछताछ में किया गुनाह कबूल
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।
गोविंद ने बताया कि वह पुणे से अपने गांव लौट रहा था, लेकिन पैसे की तंगी के कारण गाड़ी नहीं खरीद पा रहा था। परिवार ने जब मदद करने से इनकार कर दिया, तो उसने यह फर्जी अपहरण की योजना बनाई।
थानाध्यक्ष कमलजीत कुमार के अनुसार:
“गोविंद और रजनीश ने जंगल में वीडियो शूट किया, उसे परिजनों को भेजा और फिरौती के लिए कॉल भी किए। जांच में सारी बातों की पुष्टि हो चुकी है।”
Bihar News: फिल्मी स्टाइल में बनाई अपहरण की पटकथा
-
1 जुलाई को गोविंद आरा स्टेशन पहुंचा और रजनीश के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया।
-
जंगल में खुद को पेड़ से बंधवाया और मारपीट का ड्रामा वीडियो शूट किया गया।
-
2 जुलाई को परिजनों को वीडियो भेजा गया और बार-बार फिरौती की कॉल की गई।
-
मोबाइल लगातार बंद और ऑन होता रहा ताकि परिजनों में डर बना रहे।
-
बाद में मोबाइल टॉवर लोकेशन ने पूरा राज खोल दिया।
समस्तीपुर से पीरो तक, पुलिस की मुस्तैदी से बच गई एक बड़ी ठगी
पुलिस ने समय रहते मामले का पर्दाफाश कर फर्जी अपहरण की यह साजिश नाकाम कर दी। अगर तकनीकी जांच न होती, तो परिजन डर के कारण पैसे ट्रांसफर भी कर सकते थे। फिलहाल, दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति
-
वीबी-जी राम जी योजना की निगरानी के लिए बनेगी राज्य परिषद, CM होंगे अध्यक्ष -
झारखंड में निवेश और तकनीकी विकास पर चर्चा, CM हेमंत सोरेन से मिले RMZ Infrastructure के दीपक छाबड़िया -
SIR को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना; प्रतुल शाहदेव ने लगाए गंभीर आरोप -
दुर्गा पूजा को लेकर DGP की हाईलेवल बैठक आज, लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा -
रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोती, भाजपा ने जताया आक्रोश; FIR की मांग -
इरफान अंसारी की ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, Jamtara में कांग्रेस का प्रदर्शन -
गुमला में SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज, DC कार्यालय के सामने जुटेंगे कार्यकर्ता -
हरेलाल महतो बोले- पार्टी छोड़ना आसान नहीं था, कई दलों से बातचीत जारी -
वोट चोरी’ के आरोपों पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जनता को गुमराह करने की कोशिश -
विश्व पर्यटन दिवस: हजारीबाग पहुंचे 5.83 लाख पर्यटक, कैनेरी हिल से सूर्यकुंड तक पर्यटन की अपार संभावनाएं -
रांची में पुलिस का बड़ा बॉर्डर सीलिंग ऑपरेशन, अचानक सड़कों पर उतरी फोर्स; वाहनों की सघन जांच -
आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, SIR और EVM को लेकर लगाए गंभीर आरोप -
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की मुश्किलें बरकरार, NIA और ED कोर्ट में लगातार हो रही पेशी -
दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर के. राजू और केशव महतो कमलेश ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी संवेदना -
सुदेश महतो ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच में होंगे विशिष्ट अतिथि, बाइचुंग भूटिया भी रहेंगे मौजूद -
झारखंड के खनिज पर पहला हक झारखंडियों का, केंद्र 1.36 लाख करोड़ का हिसाब दे: विनोद पांडेय -
आजसू को बड़ा झटका: महासचिव हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र -
योगेंद्र साव बोले- ‘गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा’, अनुशासन समिति के सामने भी अपने बयान पर कायम -
अन्नपूर्णा देवी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- झारखंड के खनिज अधिकारों पर स्थिति स्पष्ट करे केंद्र -
गिरिडीह में SIR के बाद होगा झारखंड का पहला विधानसभा उपचुनाव,
