BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

सीट शेयरिंग से पहले Bihar Congress करेगी उम्मीदवारों पर मंथन, पटना में आज अहम बैठक

पार्टी की प्रदेश इलेक्शन कमिटी की पहली बैठक, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी होंगे शामिल

पटना: Bihar Congress : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महागठबंधन में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा से पहले ही, कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में, गुरुवार को पटना में कांग्रेस की प्रदेश इलेक्शन कमिटी की पहली महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

Bihar Congress : बैठक का एजेंडा और उपस्थिति

यह बैठक दोपहर एक बजे होगी और इसमें पार्टी की आगामी चुनाव रणनीति, संभावित उम्मीदवारों के चयन और स्क्रीनिंग प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में कमिटी के 39 सदस्यों के साथ-साथ सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, कांग्रेस के बिहार सचिव, कार्यसमिति के सदस्य और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच चुके हैं।

Bihar Congress : सीट बंटवारे से पहले तैयारी

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने स्पष्ट किया कि सीट शेयरिंग से पहले नामों पर चर्चा करना पार्टी की पारंपरिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे महागठबंधन के भीतर किसी भी तरह की असहमति का संकेत नहीं माना जाना चाहिए।

गौरतलब है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पहले 15 सितंबर तक घोषणा का दावा किया था, लेकिन यह समय सीमा निकल चुकी है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अपनी संभावित सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। 19 सितंबर को दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में कांग्रेस अपने पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में विधिज्ञ परिषद भवन का किया शिलान्यास

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button