Bihar Chunav 2025: झारखंड में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद अब हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
JMM ने साफ कर दिया है कि वो महागठबंधन (INDIA Bloc) के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहता है। राजद से 12 सीटों की मांग भी रख दी गई है। अगर बात नहीं बनी, तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ने को भी तैयार है।
Bihar Chunav 2025: राजद से मिली शुरुआती मंजूरी
राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने रांची में बयान दिया कि:
“JMM INDIA गठबंधन का हिस्सा है। जैसे झारखंड में दोनों पार्टियां साथ काम कर रही हैं, वैसे ही बिहार में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”
यह बयान इस ओर इशारा करता है कि महागठबंधन में JMM की एंट्री लगभग तय है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।
Bihar Chunav 2025: किन सीटों पर JMM की नजर?
JMM ने बिहार की 12 विधानसभा सीटों पर दावेदारी की है:
- चकाई
- कटोरिया
- जमुई
- धमदाहा
- बांका
- कटिहार
- तारापुर
- ठाकुरगंज
- रुपौली
- झाझा
- मनिहारी
- कोचाधामन
सूत्रों के अनुसार, अगर JMM को चकाई, कटोरिया, धमदाहा, तारापुर और जमुई जैसी सीटें मिल गईं, तो गठबंधन की सीट डील फाइनल हो सकती है।
Bihar Chunav 2025: JMM का बिहार में पिछला अनुभव
- 2010 में JMM ने बिहार के चकाई से जीत दर्ज की थी। विधायक बने थे सुमित कुमार।
- 2020 में भी पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
- पिछली बार भी RJD से सीटों को लेकर बातचीत हुई थी, पर डील फेल हो गई थी।
JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि:
“अगर इस बार भी JMM की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो इसका असर झारखंड के गठबंधन पर भी पड़ सकता है।”
Bihar Chunav 2025: क्या है संकेत?
तेजस्वी यादव और लालू यादव अब JMM को साथ लेने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं, ताकि सीमावर्ती इलाकों में आदिवासी वोट बैंक को साधा जा सके।
JMM की एंट्री से बदलेगा बिहार का चुनावी समीकरण?
JMM की बिहार चुनाव में एंट्री से महागठबंधन का दायरा बढ़ेगा और सीमावर्ती और आदिवासी इलाकों में प्रभावी पकड़ बन सकती है।
अब सबकी नजरें हैं सीट बंटवारे पर होने वाली आधिकारिक घोषणा पर।



