भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने मोदी मंत्रीमंडल के फैसले का किया स्वागत

गरीब कल्याण अन्न योजना का अगले 5वर्ष केलिए बढ़ाए जाने का किया स्वागत

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने आज PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना का अगले 5वर्ष तक केलिए विस्तारित किए जाने का स्वागत करते हुए PM जी का आभार प्रकट किया है।

यह योजना देश के 81करोड़ गरीबों केलिए कल्याणकारी है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि कोरोना काल से प्रारंभ की गई गरीब कल्याण अन्न योजना ने गांव,गरीब,किसान , मजदूर को बड़ी राहत दी है। कहा कि यह योजना देश के 81करोड़ गरीबों केलिए कल्याणकारी है। अगले 5वर्षों में केंद्र सरकार इस योजना के क्रियान्वयन में 11.80लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Babulal Marandi

झारखंड के करोड़ों गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले दिन से अंत्योदय केलिए संकल्पित है। लगातार गरीब कल्याण की योजनाएं लागू की जा रही है।कहा कि झारखंड के करोड़ों गरीबों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश के गरीब लगातार गरीबी रेखा से ऊपर आ रहे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

↑
Exit mobile version