TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर बोले Babulal Marandi – मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर निकालें समाधान

रांची, 04 जून 2025: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे को अनदेखा करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है।

आदिवासी संगठनों ने फिर बुलाया बंद

बाबूलाल मरांडी ने जानकारी दी कि सिरमटोली फ्लाईओवर के विरोध में झारखंड के कई आदिवासी संगठनों ने एक बार फिर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से आदिवासी समाज इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह इस संवेदनशील विषय को लेकर गंभीर नहीं है।

सरकार असंवेदनशील, आदिवासी समाज को बाध्य कर रही आंदोलन के लिए: Babulal Marandi

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की असंवेदनशीलता आदिवासी समाज को धरना, प्रदर्शन और आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर समझदारी और सम्मानजनक समाधान निकालें, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और गतिरोध समाप्त हो

भावनात्मक मुद्दों पर आंखें मूंद रही सरकार: Babulal Marandi

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सरकार ऐसे भावनात्मक और सांस्कृतिक मुद्दों पर आंखें मूंद रही है, जिससे जनता में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए इस विवाद को जल्द सुलझाया जाए।

सिरमटोली फ्लाईओवर परियोजना के तहत रांची शहर में यातायात सुगमता लाने का उद्देश्य है, लेकिन प्रस्तावित निर्माण स्थल पर एक पारंपरिक धार्मिक स्थल की मौजूदगी के कारण आदिवासी समुदाय विरोध कर रहा है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button