
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज विधानसभा परिसर स्थित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज अटल जी की पुण्यतिथि है।
आज नेता प्रतिपक्ष श्री @amarbauri जी ने श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान विधायक श्री @navinjaiswal4 जी भी उपस्थित रहे. pic.twitter.com/qhcQf2ezmi
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) August 16, 2024
उनके चिंतन में हिंद महासागर की गहराई भी थी: Babulal Marandi
श्री मरांडी ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हिमालय की तरह विराट है। उनके चिंतन में हिंद महासागर की गहराई भी थी। दूर दृष्टा,कवि हृदय ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी ने जीवन पर्यंत मां भारती की सेवा की। अजात शत्रु अटल जी विरोधियों के भी प्रिय रहे। झारखंड की जनता अपने राज्य निर्माता को दिलों में बसा कर रखती है।
अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में धरती पर जन्म लेता है: Babulal Marandi
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में धरती पर जन्म लेता है। एक राजनेता के रूप में चाहे नेता प्रतिपक्ष हों या विदेश मंत्री या फिर बतौर भारत के प्रधानमंत्री उन्होंने सदैव मां भारती का सम्मान बढ़ाया।स्वर्णिम चतुर्भुज,प्रधानमंत्री सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान,पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने देश को गौरवान्वित किया।
यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग
आज समस्त झारखंड वासी अलग राज्य निर्माण केलिए अटल जी का सदैव ऋणी हैं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों,ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



