कलाकारों ने CM Hemant Soren से मुलाकात कर जताया आभार

झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सीटीएमएस और अकादमियों के गठन का किया स्वागत

रांची: झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज CM Hemant Soren से मुलाकात की। कलाकारों ने मुख्यमंत्री को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि CM Hemant Soren के नेतृत्व में कला संस्कृति, खेल-कूद और युवा कार्य विभाग ने कलाकारों की विशिष्ट पहचान और उनके हितों की रक्षा के लिए सीटीएमएस (सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली) जैसा सक्षम प्लेटफॉर्म विकसित किया है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि सरकार ने ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित किया है, जिसे राज्य में कला-संस्कृति के विकास की दिशा में एक “नींव का पत्थर” बताया गया।

इस मुलाकात के दौरान विधायक भूषण तिर्की, पद्मश्री मधु मंसूरी, और एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार नागवंशी सहित कई अन्य कलाकार मौजूद थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

 

 

Exit mobile version