BiharCrimeHeadlinesPoliticsStatesTrending

Anant Singh Mokama MLA कल लेंगे विधायक पद की शपथ, कोर्ट ने बेऊर जेल से विधानसभा जाने की दी इजाजत

पटना: बिहार के चर्चित बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित Anant Singh Mokama MLA कल यानी मंगलवार (3 फरवरी, 2026) को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बेऊर जेल में बंद विधायक को सदन जाकर शपथ लेने की विशेष अनुमति दे दी है।

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचेंगे विधानसभा

 

अदालत के आदेशानुसार, अनंत सिंह को मंगलवार सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा निगरानी में जेल से विधानसभा लाया जाएगा। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद उन्हें वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

 

क्यों फंसी थी शपथ?

 

अनंत सिंह अक्टूबर 2025 में मोकामा विधानसभा चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं। चुनाव जीतने के बावजूद अब तक शपथ न लेने के कारण उनकी सदस्यता और वेतन-भत्तों पर तकनीकी खतरा मंडराने लगा था। हाल ही में सिविल कोर्ट ने इस हत्याकांड में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने केवल शपथ के लिए अदालत से गुहार लगाई थी।

 

जेल में रहते हुए दर्ज की बड़ी जीत

 

नवंबर 2025 में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर मोकामा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी वीणा देवी को करीब 28,206 वोटों के अंतर से हराया था। दिलचस्प बात यह है कि वोटिंग और परिणाम के दौरान वे जेल में ही थे।

क्या था दुलारचंद यादव हत्याकांड?

 

चुनाव प्रचार के दौरान 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। आरोप है कि अनंत सिंह और विरोधी गुट के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान दुलारचंद यादव को गोली मारी गई और उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था।

 

ये भी पढ़े: बजट 2026-27: ‘बड़ा पैकेट और शून्य धमाका’, कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey ने केंद्र को घेरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button