HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Amarnath Pathak देवघर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए

देवघरः Amarnath Pathak: रविवार को देवघर प्रेस क्लब के लिए चुनाव पहली बार हुआ। प्रेस क्लब ऑफ देवघर में कुल 245 वोटरों ने 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, दो संयुक्त सचिव और ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य को चुना गया। प्रेस क्लब ऑफ देवघर की बिल्डिंग बन गई है लेकिन उसी अबतक प्रशासन द्वारा हैंडओवर किया गया है क्योकि प्रेस क्लब का कोई संचालन कमिटी नहीं थी, लेकिन अब प्रेस क्लब का गठन होने के बाद जल्द ही नई कमिटी को भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा।

प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चुनाव में जिले के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज 11 भारत के संताल परगना ब्यूरो चीफ डॉक्टर अमरनाथ पाठक ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

Amarnath Pathak कई अखबारों और टीवी चैनलों को अपनी सेवा दे चुके है। उपाध्यक्ष पद पर अमरकांत मिश्रा और रंजीत बर्नवाल ने जीत दर्ज की। लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव में राजेश किशोर सचिव, शिवम मिश्रा और अनूप कुमार राय संयुक्त सचिव, अरूण केसरी कोषाध्यक्ष और पप्पू भारतीय सह-कोषाध्यक्ष चुने गए।

प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चुनाव का जायजा लेने जिले के पुलिस कप्तान अजित पीटर डुंगडुंग भी आये थे। शांतिपूर्ण हुए चुनाव में प्रेस क्लब के 248 सदस्यों में से 226 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़े: सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित: Sudesh Mahto

प्रेस क्लब ऑफ देवघर में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद डॉक्टर अमरनाथ पाठक ने अपना संदेश जारी कर लिखा कि द प्रेस क्लब ऑफ देवघर का अध्यक्ष चुनने के लिए आप सभी पत्रकार मित्रों का दिल से आभार। अब बारी मेरी है, आप सबने जिम्मेदारी दी है उसे निभाना है। क्लब को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़े: अब 18 वर्ष से ही “JMMSY” का मिलेगा लाभ: CM

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button