HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 8 सितंबर को AJSU पार्टी की बैठक

सभी प्रवक्ता, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी तथा कोषाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

Ranchi:  AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से राँची स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में आजसू पार्टी के सभी प्रवक्ता, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी तथा कोषाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान आजसू पार्टी द्वारा शुरू किए गए जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी तथा सदस्यता अभियान को और गति देने हेतु चर्चा की जाएगी।

राज्य के सभी 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों सहित 500 से अधिक मंडलों में आक्रोश: AJSU

प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश में पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम आयोजित कर अंकिता की हत्या में तुष्टिकरण नीति,सरकार की लापरवाही एवम असंवेदनशीलता को जिम्मेवार ठहराया। राज्य के सभी 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों सहित 500 से अधिक मंडलों में आक्रोश,पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुए।

रांची महानगर द्वार आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश के बीच प्रदेश अध्यक्ष , सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,विधायक एवम पूर्व मंत्री सीपी सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हेमंत सरकार अपने गठन के दिन से ही जन विरोधी नीतियों,भ्रष्टाचार को बढ़ावा: AJSU

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अपने गठन के दिन से ही जन विरोधी नीतियों,भ्रष्टाचार को बढ़ावा,तुष्टिकरण की राजनीति,अपराधियों के मनोबल को बढ़ाने केलिए कुख्यात है। इस सरकार ने जनहित में विकास के एक भी कार्य नही किए जिसे आम आदमी याद कर सके।

उन्होंने कहा कि जनता ने उम्मीदों के साथ इस महागठबंधन को बहुमत दिया था। जनता इनके झूठे वायदों के झांसे में आ गई। परंतु इनका वास्तविक चरित्र सत्ता में आते ही उजागर हो गया।

राज्य के किसान,मजदूर ,बेरोजगार युवक,व्यापारी सभी पस्त है: AJSU

उन्होंने कहा कि आज सरकार मस्त है जबकि राज्य के किसान,मजदूर ,बेरोजगार युवक,व्यापारी सभी पस्त है। झारखंड आज सर्वाधिक बलात्कार,दंगा के मुद्दे पर रिकॉर्ड बना रहा है।उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्राप्त जनादेश का अपमान किया है। यह लोकतंत्र में पाप है। और धीरे धीरे यह पाप का घड़ा भर चुका है।

कहा कि हेमंत सरकार के पाप का घड़ा फोड़ते हुए भाजपा मांग करती है कि अगर तनिक भी नैतिकता बची है तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।राज्य की जनता अब बहन बेटियों को अपमानित होते हुए,जलते हुए ,दलितों को पीटते और बेघर होते हुए,खनिज को लुटते हुए नही देख सकती।

 

 

 

यह भी पढ़े : MoS राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि भारत की 12,000 रुपये से कम के चीनी स्मार्टफोन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button