HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AJSU News: जमीन से जुड़े जनयोद्धा को अंतिम जोहार : सुदेश कुमार महतो

झारखंड की राजनीति में एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया : चंद्र प्रकाश चौधरी

रांची। झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर AJSU पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि –

AJSU News: सुदेश कुमार महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री, झारखंड

जगरनाथ दा के निधन से झारखंड के राजनैतिक इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया है। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहें। मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के धनी जगरनाथ दा पक्ष-विपक्ष सभी के चहेते थे। झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। जमीन से जुड़े जनयोद्धा को अंतिम जोहार।

 

चंद्र प्रकाश चौधरी, गिरिडीह सांसद एवं वरीय उपाध्यक्ष, AJSU पार्टी

गरीबों की चिंता करने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने वाले नेता थे। उनके असमय चले जाने से झारखंड की राजनीति में एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है।

डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता, AJSU पार्टी

आदरणीय जगरनाथ दा को झारखण्डी राजनीति का लंबा अनुभव था। वें गांव, गरीब और किसान की नब्ज समझने वाले जननेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आज डुमरी स्थित दिवंगत जगरनाथ महतो के आवास जाकर उनका अंतिम दर्शन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।]

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button