HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AJSU: चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 27 जुलाई को जामताड़ा में

दुमका में मिलन समारोह का होगा आयोजन

रांची। राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में AJSU पार्टी द्वारा चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कल दिनांक 27 जुलाई दिन शनिवार को जामताड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। साथ ही पार्टी के केंद्रीय महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में दुमका में मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता और समाजसेवी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इन दोनों कार्यक्रमों में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

यह भी पढ़े: 5 दिन में 28 मर्डर…, क्या बिहार में फिर आ गया ‘जंगलराज’? Tejashwi Yadav ने उठाए प्रश्न

चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सुदेश कुमार महतो सभी चूल्हा प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे और साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार देंगे भाजपा को झटका, सहमति बन गई, जल्द ही….’- Saryu Roy

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button