HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AICC के झारखंड प्रभारी श्री Avinash Pande का झारखंड आगमन हो रहा है

Ranchi: Avinash Pande: जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल दिनांक 04 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री अविनाश पाण्डे जी का झारखंड आगमन हो रहा है।

Avinash Pande 04 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल 2023 तक झारखंड में ही प्रवास करेंगे

इस आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की कल दिनांक 4 अप्रैल 2023 को अपराह्न 03ः45 बजे इंडिगो सेवा विमान से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी 04 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल 2023 तक झारखंड में ही प्रवास करेंगे तथा 11 दिनों तक चलने वाली 1950 किमी की जय भारत सत्याग्रह यात्रा के जिलावार कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

Avinash Pande: 04 अप्रैल 2023 को सभी जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च का आयोजन होगा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि कल दिनांक 04 अप्रैल 2023 को सभी जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च का आयोजन होगा। प्रदेश कॉंग्रेस प्रभारी स्वंय राज्य की राजधानी रांची में आयोजित लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च में शामिल होगें, जो शाम 5.30 बजे स्थानीय जिला स्कूल प्रांगण स्थित शहीद स्थल से आरंभ होगा और कचहरी चौक होते हुए राजभवन तक जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, कॉंग्रेस के सभी मंत्रीगण विधायकगण, कार्यकारी अध्यक्षगण, प्रदेश पदाधिकारी सहित अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहेंगे।

Avinash Pande: जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश के आलोक में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के आहवाहन पर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिलों के प्रखण्ड क्षेत्रों के अन्तर्गत हाट बाजारों चौक-चौराहों में नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम आयोजन कर आम जनता के बीच मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही चरित्र का पर्दाफाश करने का कार्य झारखंड प्रदेश के अंतर्गत तमाम जिला इकाइयों के तत्वावधान में किया  जा रहा है जो 29 मार्च से ही आरंभ हो चुका है और 08 अप्रैल 2023 तक चलेगा।

सभी जिलों में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा, संवाददाता सम्मेलन का आयोजन संबंद्ध जिला के प्रभारी महासचिव के उपस्थिति में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन संपन्न हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 05 अप्रैल 2023 से लेकर 16 अप्रैल 2023 तक जय भारत सत्याग्रह यात्रा की शुरूआत लोहरदगा जिला में प्रातः 10 बजे से होगी, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड, दुमका, जामताड़ा धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला, खरसावा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, होते हुए रांची पहुंचेगी, जहां 16 अप्रैल को 1950 किमी चलने वाली इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सभा एवं कार्यकर्ता बैठकों में शामिल रहेंगे। जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम एवं जयभारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों में संबंद्ध जिला के प्रदेश पदाधिकारियों, माननीय सांसदों, विधायकों, एआईसीसी एवं प्रदेश प्रतिनिधियों, जिला, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, प्रखण्ड, मण्डल एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Avinash Pande News: राजेश ठाकुर की मौजूदगी में नियंत्रण कक्ष की सदस्यों की बैठक संपन्न हुई

आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपरोक्त कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए बनाई गई नियंत्रण कक्ष के संयोजक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मौजूदगी में नियंत्रण कक्ष की सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की सफलता को लेकर निगरानी हेतु समिति के सदस्यों के बीच जिलावार जिम्मेवारी दी गई, जो निम्नवत हैः राकेश सिन्हा-गोड्डा साहेबगंज, पाकुड, मदन मोहन शर्मा- पलामू, गढ़वा लातेहार, सुरेन्द्र सिंह- कोडरमा, गिरिडीह बोकारो, धनबाद, रमा खलखो- लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, राजीव रंजन प्रसाद-रामगढ़ हजारीबाग, चतरा, आभा सिन्हा- पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, डॉ एम तौसीफ- दुमका, जामताड़ा, देवघर, नेली नाथन-रांची ग्रामीण, महानगर, एवं खूंटी, इसके लिए अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष के सदस्य रवीन्द्र सिंह, एवं संजय पांडे को प्रतिदिन नियंत्रण कक्ष के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला सह कार्यक्रम संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय को भेजने की जिम्मेवारी दी गई है।

बैठक में केशव महतो कमलेश, अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, सुरेन्द्र ंिसह, रमा खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ0 एम तौसीफ, आभा सिन्हा, नेली नाथन उपस्थित थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button