JPSC परीक्षा में सफल दिव्या और विद्या भगत को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया सम्मानित
अपने काम के दम पर अपना नाम रौशन करेंगी दिव्या और विद्या - शिल्पी नेहा तिर्की
admin
Shilpi Neha Tirkey
JPSC की परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली दिव्या भगत और विद्या भगत को राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सम्मानित किया है.
JPSC की परीक्षा में विद्या भगत 309 वां , जबकि दिव्या भगत ने 312 वां स्थान हासिल किया
चान्हो प्रखंड के पतरातु पंचायत स्थित महुआ टोली गांव के घुमकुड़िया में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ. JPSC की परीक्षा में विद्या भगत 309 वां , जबकि दिव्या भगत ने 312 वां स्थान हासिल किया है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां रोज नया इतिहास रच रहीं है. इसी कड़ी में कल तक गुमनामी में भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहीं चान्हो की दो बेटियां , अब अफसर बेटियां कहलाएंगी. दोनों बेटियों पर आदिवासी समाज को नाज है.
JPSC: लगातार प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आ रही है
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लगातार प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आ रही है . अभाव में भी अपने लक्ष्य को पाने का जज्बा भविष्य की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणाश्रोत है. कड़े परिश्रम , लगन , अनुशासन , त्याग और संघर्ष के बदौलत ये कामयाबी हासिल हुई है . उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी परिवार की ये दोनों अफसर बेटियां अपने काम के दम पर अपना नाम रौशन करेंगी. इस मौके पर दिव्या और विद्या भगत काफी खुश नजर आई . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को दोनों बहनों ने अपना प्रेरणाश्रोत बताया .
साथ ही कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है . उन्होंने कहा कि BDO बनना सपना था और आज वो साकार हुआ है . गांव में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से उम्मीद है कि वो भी एक दिन प्रशासनिक सेवा में आए और बड़े पदों पर आसीन हो . इस मौके पर परिजनों के अलावा महादेव उरांव , अब्दुल्ला अंसारी , मंगलेश्वर उरांव , एतवा उरांव , इरशाद खान , निधिया उरांव , जुल्फेकार अंसारी , अजीत सिंह , सुजीत शाही , हफ़ीजुल अंसारी , राम उरांव , नेपाल उरांव , अजमुल अंसारी मौजूद थे।