HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

ABVP के अंतर राज्य जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर राज्यों से आये छात्र छात्राओं से अर्जुन मुंडा मिले

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अंतर राज्य जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर राज्यों से आये छात्र छात्राओं के साथ जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची स्थित आवास में मिले।

ABVP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों का चहुंमुखी विकास हो रहा है

श्री मुंडा ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। छात्र छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मेघालय, मिजोरम, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से आये छात्र छात्राओं ने श्री मुंडा से जानना चाहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए क्या काम कर रही है। श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री 50 बार से अधिक इन राज्यों का दौरा कर चुके हैं।

avbp

इस बार कैबिनेट में सीमावर्ती राज्यों के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए योजना बनी है। श्री मुंडा ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में जनजातीय बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।

ABVP News: आज भारत मुंडा समाज की अर्ध वार्षिक पत्रिका सरजोम बा: का विमोचन आज रांची स्थित आवास में किया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज भारत मुंडा समाज की अर्ध वार्षिक पत्रिका सरजोम बा: का विमोचन आज रांची स्थित आवास में किया। इस अवसर पर दो अन्य पुस्तक अग्निपथ के पथिक और मसकाल नामक दो पुस्तकों का भी लोकार्पण किया। ये दोनों पुस्तकों की लेखिका स्व सुशीला सामंत हैं, जिसे भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एतवा मुंडा जी ने किया है।श्री मुंडा ने समाज को पत्रिका के लिए बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

Arjun Munda
अर्ध वार्षिक पत्रिका सरजोम बा: का विमोचन आज रांची स्थित आवास में किया

 

 

 

 

यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button