HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन को रखा गया दिवंगत शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto जी का पार्थिव शरीर, विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

मंत्री, सांसद, विधायक तथा अधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Ranchi: राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto जी का पार्थिव शरीर आज झारखंड विधान सभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और राज्य सरकार में मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्री चम्पाई सोरेन, श्री सत्यानंद भोक्ता, श्री बन्ना गुप्ता, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्री बादल, श्री हफीजुल हसन, सांसद श्री विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा विधायक बाबूलाल मरांडी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Jagarnath Mahto Demise: विधायक गणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी

विधायक श्री स्टीफन मरांडी, श्री सरयू राय, श्री सरफराज अहमद, श्री मथुरा प्रसाद महतो, श्री इरफान अंसारी, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, श्री जयमंगल सिंह, श्री मंगल कालिंदी, श्री राजेश कच्छप, श्रीमती दीपिका पांडेय, श्रीमती सविता महतो, श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, सुश्री अंबा प्रसाद, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, श्री मनीष जयसवाल और श्री किशुन दास के अलावा विधानसभा के कई अन्य सदस्य गणों, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह,

पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारी गणों ने दिवंगत जगरनाथ महतो जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Jagarnath Mahto Demise: चेन्नई से पहुंचा पार्थिव शरीर, रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रहे मौजूद

इससे पूर्व आज सवेरे चेन्नई से दिवंगत मंत्री श्री जगन्नाथ महतो जी। का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया गया। यहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कंधा दिया। दिवंगत जगन्नाथ महतो के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर लाया गया ,जहां सभी ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Jagarnath Mahto Demise: पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

झारखंड विधानसभा में अंतिम दर्शन के बाद दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भंडारीदह , बोकारो के लिए विदा किया गया, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button